Category Archives:  News

कोबरा से भी जहरीले हैं ये 5 जीव, इंसान के लिए जिन्दा बचना नामुमकिन...

Feb 14 2021

Posted By:  Sunny

दुनिया कई तरह की विविधताओं से भरी हुयी है, जो मनुष्य की कल्पना से भी परे है |  धरती पर कई ऐसे जीव मौजूद है, जो अपनी ख़ूबसूरती से हर किसी को हैरानी में डाल देते है | लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवो के बारे में बताने जा रहे है, जो बेहद खतरनाक है | बता दे इन जीवो का जहर बेहद खतरनाक होता है, ये जीव अपने जहर से इंसान को पलभर में मौत की नींद सुला सकते है |


जेलीफ़िश


जेलीफ़िश दिखने में तो बेहद ही खूबसूरत होती है, लेकिन उससे ज्यादा ये जहरीली होती है | वैज्ञानिको की माने तो जेलीफ़िश का जहर एक बार में 60 लोगो को मौत की नींद सुला सकता है | अगर बॉक्स जेलीफ़िश का जहर इंसानी शरीर में चला जाए तो महज एक मिनट में मौत निश्चित है |



इंडियन रेड स्कोर्पियन


इंडियन रेड स्कोर्पियन दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू माना जाता है | ये मूल रूप से भारत में ही पाया जाता है, जिस वजह से इसका नाम इंडियन रेड स्कोर्पियन है | वैसे पकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी ये पाया जाता है | बता दे अगर ये बिच्छू किसी को डंक मार दे, तो 72 घंटो में व्यक्ति की मौत निश्चित है |

ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस


ऑक्टोपस तो आपने देखा होगा, और शायद पढ़ा भी होगा कि ऑक्टोपस के 3 दिल होते है | बता दे ऑक्टोपस की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां है | जिनमे से एक ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस सबसे खतरनाक है | दिखने में खूबसूरत ये ऑक्टोपस अपने एक बाइट में 25 लोगो को मारने की क्षमता रखता है | बता दे इसके काटने के 30 सेकंड में इंसान की मौत हो जाती है |

फनल वेब स्पाइडर


ऑस्ट्रेलिया में पायी जाने वाली ये मकड़ी बेहद ही खतरनाक होती है | बताया जाता है कि इसका जहर साइनाइड से भी खतरनाक होता है | यदि इस मकड़ी के काटने के बाद समय पर इलाज ना कराया जाए तो 15 मिनट से 3 दिन में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है |

कोन स्नैल


दुनिया भर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है | लेकिन इन सब मे सबसे जहरीला कोन स्नेल होता है | इसका जहर इतना खतरनाक होता है की चल सेकंड में इंसान को लकवा मार जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर